लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Citizenship under CAA-2019: सीएए-2019 के तहत नागरिकता की खातिर आवेदन करने वाले लोगों के लिए नया पोर्टल शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

भारत : सीएए अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है, इससे पड़ोसी देशों में पीड़ित हिंदुओं, सिखों और बौद्धों को मदद मिलेगी, रविशंकर प्रसाद ने कहा

भारत : Haryana New CM: नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सभी को चौंकाया

भारत : Sabarmati Ashram project 2024: वंदे भारत ट्रेन 250 से ज्यादा जिलों तक पहुंची, 85000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, देखें लिस्ट

भारत : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने चुनाव के समय एलपीजी की कीमत में 100 रुपये की कमी की, अगर मुझे वो मिलता तो..., कर्नाटक कांग्रेस नेता जीएस मंजूनाथ ने दिया विवादित बयान

भारत : Lok Sabha Election 2024: मोदी-शाह-नड्डा की अगुवाई में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट तय, 90 नामों पर लगी मुहर- सूत्र

भारत : CAA का नोटिफिकेशन जारी, इन प्रावधानों के तहत होंगे ये नियम लागू, जानें किन-किन को किया शामिल

भारत : 'मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है': अग्नि -5 मिसाइल की पहली उड़ान परीक्षण को लेकर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

भारत : Lok Sabha Elections: दो दिन में भाजपा को 2 झटके, चुरू और हिसार से एमपी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल, आखिर क्या है कारण

भारत : जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा अपमान किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में कहा