Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
महाराष्ट्र के रावेर से तीन बार की भाजपा सांसद रक्षा खडसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हो रही हैं, उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और लचीलेपन के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। जमीनी स्तर पर जुड़ाव के लिए मशहूर एकनाथ खडसे की बहू ने 2024 का लो ...
किरेन रिजिजू ने 2014 से 2019 तक गृह राज्य मंत्री, 2019 से 2021 तक राज्य मामलों के मंत्री, 2019 से 2021 तक खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2021 से 2023 तक कानून मंत्री का पद संभाला था। ...
who is Rajbhushan Chaudhary and Satish Chandra Dubey Modi New Cabinet: बिहार में सबसे अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले पहले नेता बनकर राजभूषण चौधरी सामने आए हैं। ...
Chirag Paswan Oath:कहा जाता है कि उनकी पार्टी एलजेपी (आरवी) ने पासवान समुदाय के वोटों पर नियंत्रण रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि बिहार में दलित वोट एनडीए से ज्यादा दूर न जाएं। ...
Modi 3.0 who is Giriraj Singh: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की पहली पारी के दूसरे विस्तार में गिरिराज सिंह 2008 से 2010 तक सहकारिता मंत्री तथा दूसरी पारी में 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने। ...