ममता बनर्जी भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वह राजनैतिक दल तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं। इस पार्टी की स्थापना 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विभाजन के बाद की गई थी। ममता बनर्जी का जन्म कोलकता में 5 जनवरी 1955 को हुआ था। उन्होंने बसंती देवी कॉलेज से स्नातक पूरा किया और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। ममता बनर्जी लोकप्रिय रूप से “दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। ममता बनर्जी कोयला मंत्री, मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और भारत सरकार के मंत्रालय में दो बार रेल मंत्री रह चुकी हैं। Read More
पश्चिम बंगाल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं में रोड़े अटकाने और उसके लाभ से प्रदेश की जनता को वंचित रखने का आरोप लगाया। ...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से साफ लग रहा है कि राज्य में इस साल 2020 दुर्गा पूजा को लेकर कोविड-19 गाइडलाइन्स के साथ अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसपर अधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ...
65 साल से अधिक उम्र के पार्टी सांसदों को संसद सत्र में शामिल नहीं होने की सलाह दी गई है। उत्तर कोलकाता सीट से लोकसभा सदस्य 67 वर्षीय सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि वह यहीं (कोलकाता) से ही निम्न सदन में अपने साथी सदस्यों से समन्वय करेंगे। ...
मुख्यमंत्री से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक सितंबर को मनाए जाने वाले पुलिस दिवस को ध्यान में रखते हुए ममता ने ''आपको नमन, पुलिस दिवस, आपको नमन'' गीत लिखा। राज्य की सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों की राज्यमंत्री इंद्राणी सेन ने यह गीत गाया ...
संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ‘‘इस बार संसद का मानसून सत्र कोविड-19 महामारी की स्थिति के बीच नये रूप में आयोजित हो रहा है। इसमें कई महत्वपूर्ण अध्यादेश विधेयक के रूप में पारित किए जाने हैं।’’ ...
पश्चिम बंगाल में सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा क्योंकि पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू है। महीने के आखिरी दिन में ज्यादातर लोग घर के भीतर ही रहे और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं। ...
सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार, सितंबर में जेईई और नीट परीक्षा कराने के केंद्र सरकार के निर्णय का विरोध कर “छात्रों के हित के खिलाफ काम कर रही है।”उन्होंने कहा कि ...
गोयल ने गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्रों में कहा कि कैसे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ‘‘लंबे समय से लंबित मुद्दा’’ बना हुआ है जिसका अभी तक ‘‘समाधान नहीं’’ हुआ है। ...