मल्लिकार्जुन खड़गे हिंदी समाचार | Mallikarjun Kharge, Latest News & Live Updates in Hindi | Hindi News (ताज़ा हिंदी समाचार) at Lokmatnews.in

लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun kharge, Latest Hindi News

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। 
Read More
लोकसभा: राफेल डील पर मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, लगाएं ये गंभीर आरोप - Hindi News | Lok Sabha: Congress accuses Modi government on Rafale in winter session Opposition demanded JPC formation | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :लोकसभा: राफेल डील पर मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, लगाएं ये गंभीर आरोप

सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल सौदे में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह गणना इस सौदे की ऑफसेट साझेदार कंपनी रिलायंस डिफेंस के एक बयान में दिये गये आंकड़ों पर आधारित है। ...

राफेल डील पर SC के फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल, कब पेश की गई PAC रिपोर्ट, पब्लिक डोमेन क्यों नहीं? - Hindi News | Mallikarjun Kharge: Govt lied in SC that the CAG report was presented in the house and in PAC and PAC has probed it. | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :राफेल डील पर SC के फैसले के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल, कब पेश की गई PAC रिपोर्ट, पब्लिक डोमेन क्यों नहीं?

बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। ...