मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
गुरुवार को खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’’ ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। इसकी जानकारी खड़गे ने दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब संसद सत्र चल रहा हो तो क्या उनके (ईडी) लिए समन करना सही है?, देखें ये वीडियो. ...
राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मुझे ईडी का समन मिला, उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन... ...
खड़गे ने सदन के सभापति को पत्र लिखकर गुरुवार को उच्च सदन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने का अनुरोध किया। ...
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार जवाबदेही से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर निर्मला सीतारमण की गैरमौजूदगी में कोई दूसरे नेता भी जवाब दे सकते है। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग् ...
राजस्थान की पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा को विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित करने का फैसला किया है। वहीं, एनडीए ने छह अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना ...
साल 2009 में मार्गरेट अल्वा को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। अल्वा इस राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनीं। मार्गरेट अल्वा 2 साल तक राजस्थान की भी राज्यपाल रहीं। अब वह विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। ...
Presidential Election 2022: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के नेता बैठक में शरीक हुए, जबकि आम आदमी पार्टी (आप), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) औ ...