लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
लद्दाख सीमा पर सोमवार रात चीनी सेना के हमले की घटना पर मंगलवार शाम को भारतीय सेना ने अधिकारिक बयान में बताया कि चीनी सेना के जवानों को भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ...
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें आशा थी कि चीन व भारत सीमा विवाद का हल सुगम तरीके से निकलेगा लेकिन चीनी पक्ष गलवान घाटी में वास्तविक नियंत्रण रेखा के संबंध में बनी सहमति से अलग चले गए। ...
पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत- चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों के शहीद होने की संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही ...
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। सोमवार रात को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में चीनी सेना भी हताहत हुई है। कई भारतीय मीडिया रिपोर ...
भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से लद्दाख में जारी विवाद अब और भी गहरा गया है। सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। शुरुआत में बताया गया कि इस झड़प में भारतीय सेना के अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। ...
लद्दाख में चीन सीमा पर 53 सालों के उपरांत दोनों देशों की फौजों के बीच हुई खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक सूबेदार समेत 20 से अधिक जवान शहीद हो गए हैं। ...