India China Tension: पूर्वी Ladakh में हुए हिंसक झड़प में चीनी सेना को कितना हुआ नुकसान?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 16, 2020 11:22 PM2020-06-16T23:22:00+5:302020-06-16T23:22:00+5:30
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। सोमवार रात को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। इस हिंसक झड़प में चीनी सेना भी हताहत हुई है। कई भारतीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसक झ़़ड़प में 5 चीनी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। वहीं, इसे लेकर चीन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्लोबल टाइम्स जो चीन का एक सरकारी अखबार है, उसने ट्वीट कर बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में चीनी सेना भी हताहत हुई है।