केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। Read More
लखनऊ की सबसे बड़ी परेशानी उसके कप्तान राहुल की स्ट्राइक रेट और बल्लेबाजी का अचानक से ढह जाना है। पंजाब की बात करें तो अर्शदीप सिंह नई और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं। जितेश ने पिछले मैच में जैसी बल्लेबाजी की थी उसे देखकर टीम खुश होगी। ...
LSG VS GT IPL 2023: गुजरात के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करके उसके बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। राहुल ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था लेकिन इसके बाद 28 गेंद में उन्होंने 18 रन बनाये जिससे टीम को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। ...
LSG VS GT IPL 2023: गुजरात टाइटंस की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को यहां छह विकेट पर 135 रन ही बना पाया। ...
ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। घरेलू मैदान में यह लखनऊ का तीसरा मैच होगा। लखनऊ को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को चार में जीत जबकि दो मुकाबलों में हार ...
LSG IPL 2023: सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया। ...
काइल मेयर्स ने आईपीएल 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। राजस्थान को यशस्वी जायसवाल और बटलर ने ठोस शुरुआत दिलाई। मुकाबला आखिरी ओवर तक चला। आखिरी ओवर मे आवेश खान ने दो विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। अंत में लखनऊ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 र ...
लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक केवल दो ही मैट खेले गए हैं जो पिछले साल के आईपीएल में हुआ था। तब राजस्थान का पलड़ा भारी साबित हुआ था और टीम ने दोनों मैच जीते थे। ...