जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
भारत में सोमवार को एचएमपीवी के तीन मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से दो कर्नाटक के बेंगलुरु में और एक गुजरात के अहमदाबाद में है। मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक आम श्वसन वायरस है जो आम तौर पर हल्के सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण पैदा करता है। ...
Delhi Assembly Elections: प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3-4 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है और उम्मीदवारों की अंतिम घोषणा इस सप्ताह शुरू होने की संभावना है। ...
One Nation, One Election: सबसे पहले तो मैं संविधान निर्माताओं को याद करूंगा, जिन्होंने गहन चिंतन और मनन करके संविधान बनाया और हमें दिया। इसके लिए देश उनका कृतज्ञ है। ...
New BJP chief be elected in February 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी प्रमुख हैं और 2023 में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक विस्तार दिया गया था। ...