उत्तर-भारतीय राज्य। राज्य के मुख्यतः तीन हिस्से हैं जम्मू, कश्मीर और लद्दाख। श्रीनगर राज्य की ग्रीष्मकालीन और जम्मू शीतकालीन राजधानी है। जम्मू-कश्मीर भारत का एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य है। जम्मू-कश्मीर की सीमाएँ पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन से सटी हैं इसलिए भौगोलिक रूप से यह राज्य भारत के लिए बहुत संवेदनशील है। Read More
कोरोना महामारी व इससे पहले अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से ही जम्मू कश्मीर के कारोबारियों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय सरकार ने लोगों व कारोबारियों के इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। ...
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। मारे गए श्रमिकों के परिजनों के डीएनए की रिपोर्ट का इंतजार है। ...
कश्मीर में आतंकवादी पुलवामा की तरह आतंकी हमला दोहराने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबल के जवानों ने समय रहते विस्फोटक बरामद कर आतंकियों की मंशा पर पानी फेर दिया। ...
जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि हम आतंकवादियों को समर्पण का मौका देते हैं। यह मौका तब भी दिया जाता है जब गोलीबारी हो रही होती है। हम उन युवाओं को वापस लाने की भी कोशिश कर रहे हैं जो गलत रास्ते पर चले गए हैं और हमने इस मोर्चे पर सफलता हासिल की है। ...
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस क्रम में एक महिला की भी मौत हो गई है। वहीं, दो जवानों के घायल होने की सूचना है। ...
पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी तथा 264 किमी लंबी आईबी अर्थात इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर के बावजूद पाक सेना गोले बरसा भयानक माहौल पैदा किए हुए है। सीजफायर उल्लंघन के पीछे का उसका मकसद आतंकियों तथा हथियारों को इस ओर भिजवाना है। ...