इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
बीसीसीआई के मुताबिक अगर चीजें अप्रैल के अंत में भी बेहतर होती हैं और लीग का पहला मैच अगर मई के पहले सप्ताह में भी आयोजित कराना पड़ता है, तब भी बोर्ड लीग के आयोजन के लिए तैयार है। ...
आईपीएल सीजन-13 में सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल कोरोना वायरस के चलते 15 अप्रैल तक आईपीएल को स्थगित किया गया है, जिसके चलते सुरेश रैना परिवार के साथ हैं। ...
Chris Gayle or David Warner: क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर में से कौन आईपीएल में ज्यादा विस्फोटक ओपनर हैं, इस सवाल को लेकर भिड़े किंग्स इलेवन और सनराइजर्स हैदराबाद ...