Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर पार्टी का रूख साफ करते हुए कहा कि पार्टी पहले भी 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही है। ...
इस समय विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी की नजर अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। कांग्रेस अपने 139वें स्थापना दिवस के साथ ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। ...
डॉक्टर बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए 12 सीटों की मांग रखी है। ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद नाइंसाफी के लिए मशूहूर हों, वो भी आजकल इंसाफ दिलाने का नाटक कर रहे हैं। ...
शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा की कुल 48 सीटों में से 23 पर अपना दावा ठोकते हुए 25 सीटें शरद पवार की पार्टी एनसीपी और कांग्रेस के लिए छोड़ने की बात कही है। ...
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभाग बंटवारे को लेकर दिल्ली में उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से फाइनल चर्चा हो सकती है। ...
भोपाल: गुना बर्निंग बस हादसे में एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन देखने को मिला है । सीएम ने मामले में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, कलेक्टर-SP को हटाने के साथ ही RTO-CMO को भी सस्पेंड कर दिया है । ...