Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कहा कि कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि वह किसे अपने चेहरे के तौर पर पेश करेक्योंकि पिछले दो लोकसभा चुनावों में जब राहुल गांधी पार्टी का चेहरे थे तो कांग्रेस बुरी तरह हार गई थी। ...
भाजपा आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुत्ते की तरह बर्ताव करे तो ऐसी पार्टी का लुप्त हो जाना स्वाभाविक है। ...
Budget Session: संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है। केवल 100-125 दिन बचे हैं। मैं संख्याओं पर नहीं जाता, लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। एनडीए 400 के पार और बी ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं देख रहा हूं कि आपमें(विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं। 'वे (विपक्ष) विपक्ष के रू ...
Chandigarh Mayor elections: सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने रिटर्निंग अफसर कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ टिप्पणी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अफसर ने जो किया वो लोकतंत्र की हत्या जैसा। ...