Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Maharashtra Assembly Election Results 2024: सोलापुर, कोल्हापुर, सातारा, पुणे वाले बेल्ट को कांग्रेस और एनसीपी का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन वहां भी जमीन खिसक गई. ...
Devendra Fadnavis Oath: मुझे मुख्यमंत्री (फडणवीस) का फोन आया। उन्होंने खुद फोन किया, लेकिन चूंकि संसद सत्र चल रहा है, इसलिए मैंने कहा कि मेरे लिए सत्र छोड़ना संभव नहीं है। लेकिन मैंने सरकार को अपनी शुभकामनाएं दीं। ...
Assembly Elections: बीते चुनावों में महाराष्ट्र में विपक्षी एकता महाविकास आघाड़ी के नाम पर बनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय गठबंधन के दलों को हिस्सेदारी दी गई. ...
Hemant Soren Cabinet Expansion LIVE: सप्ताहांत में, गठबंधन ने कैबिनेट बर्थ के वितरण पर सहमति व्यक्त की। कुल 12 पदों में से, मुख्यमंत्री सहित JMM को सात सीटें मिलेंगी, कांग्रेस को चार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक सीट मिलेगी। ...