Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा, इन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार किया, G20 के समय महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा दिए गए भोज का भी बहिष्कार किया। ...
Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पटना दौरा के दौरान लालू- तेजस्वी को लेकर दिए बयान पर भाई बीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि हम तो जानते ही नहीं स्मृति ईरानी कौन है? ...
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं को निमंत्रित किया गया था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह दावा किया कि मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा है और इसका उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। ...
Shiv sena MLA Disqualification Verdict Sena vs Sena Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर गए, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी में विभाजन हो गया और राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई, जिसमें एनसीपी और क ...