Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
PM Modi Jharkhand Visit LS polls 2024: पाकिस्तान के नेता दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस वापस सत्ता में आए। उन्होंने कहा कि जनता के वोट का ही नतीजा है जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की दीवार तोड़ दी गई। ...
चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए सुचरिता मोहंती ने कहा, "मुझे पार्टी से फंड नहीं मिला। विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिए गए। बीजेपी और बीजेडी पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं। यह मुश्किल था। धन का अश्लील प्रदर्शन हर जगह है। मैं इस तरह प्रतिस ...
Narendra Modi In Palamu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झारखंड में थे। यहां उन्होंने पलामू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। ...
Ravi Kishan On Rahul Gandhi: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके परिवार के साथ कांग्रेस के लीडर मौजूद रहे। ...
जयराम रमेश ने राहुल गांधी की अमेठी के बजाय रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर कहा कि वो राजनीति और शतरंज के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इसलिए बहुत सोच-विचारकर ही अपनी चाल चलते हैं। ...