भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
भारत के नए कोच का चयन सीएसी करेगी, जिसमें 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव, पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल हैं। ...
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टीमों को कोचिंग देने से पहले जोशी ने 1996 से 2001 के बीच भारतीय टीम के लिए 15 टेस्ट में 35.85 की औसत से 41, जबकि 69 एकदिवसीय में 36.36 की औसत से 69 विकेट लिए हैं। ...
India vs West Indies T20 Final Live Watch online Streaming: भारत तीन मैचों की इस सीरीज को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है। ऐसे में वेस्टइंडीज हर हाल में मुकाबला जीतकर सम्मान बचाना चाहेगा। ...
IND VS WI 3rd T20 Match Preview: भारत इस सीरीज पर पहले ही 2-0 से कब्जा कर चुका है। ऐसे में वेस्टइंडीज को सम्मान बचाने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। ...