भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
IND vs WI, 2nd Test: भारत ने अपनी दूसरी इनिंग 168/4 के स्कोर पर घोषित की। इसी के साथ मेहमान टीम ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का विशाल टारगेट दिया। ...
मैच के तीसरे दिन डैरेन ब्रावो को जसप्रीत बुमराह की गेंद सीधे हेलमेट पर लगी थी। गेंद इतनी तेज गति से लगी कि हेलमेट का कुछ हिस्सा टूट कर मैदान पर ही गिर गया था। ...
खराब मौसम के कारण मैच की शुरुआत में विलंब हुआ जिसके बाद इसे 30 ओवर का कर दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ...
ऋषभ पंत ने अब तक 11 टेस्ट मैचों में 48 कैच और दो स्टंप आउट किए हैं, जबकि उन्होंने 12 वनडे मैचों में 7 कैच लिए हैं। वहीं ऋषभ पंत के नाम 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 कैच दर्ज है। ...