भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
India vs West Indies, 1st ODI: खराब फॉर्म के चलते पंत की लगातार आलोचना हो रही है। ऐसे में ये अर्धशतक उनके मनोबल को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। ...
India vs West Indies 1st ODI: इस मुकाबले में कप्तान कोहली ने शिव दुबे को वनडे करियर में डेब्यू का मौका दिया। साथ ही उन्होंने केदार जाधव को भी अंतिम एकादश में रखा। ...
India vs West Indies 1st ODI Match: भारत ने 15-22 दिसंबर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला रविवार को चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। ...
शास्त्री का हालांकि मानना है कि राहुल विकल्प के रूप में उभर सकता है क्योंकि वह आईपीएल के अलावा सीमित ओवरों के घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग करते हैं। ...
यह पूछने पर कि उनकी टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में बीच के ओवरों में खेलने को लेकर क्या रणनीति बनाई है, पोलार्ड ने कहा कि इस पर चर्चा हुई है और खिलाड़ियों को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी है। ...
शास्त्री और गांगुली के बीच मतभेद 2016 में सार्वजनिक हुए थे जब शास्त्री ने कोच के पद के लिये आवेदन किया था और गांगुली उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति में थे जिसने अनिल कुंबले को चुना था। ...
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले लोकेश राहुल के बारे में पूछे जाने पर राठौड़ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ...