भारतीय क्रिकेट टीम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्णकालिक सदस्य है। भारतीय क्रिकेट टीम का संचालन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और वर्तमान नें टीम के कोच पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। भारत में पहला क्रिकेट क्लब 1792 में कलकत्ता में स्थापित किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला। अपने पहले टेस्ट मैच खेलने के साथ ही भारतीय टीम विश्व में टेस्ट टीम की हैसियत पाने वाली छठी टीम बन गई। टीम इंडिया ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहला आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद 28 साल बाद एमएस धोनी की कप्तानी ने टीम में साल 2011 में दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इससे पहले धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी चैंपियन बनाया था। Read More
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल ही में इस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस दौरान युवराज सिंह ने उन्हें 'ताना' मारा था.. ...
युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद खेल के मैदान से दूर रहना पड़ा था। उस बुरे वक्त में सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी की मदद की थी... ...
अगस्त 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले इस विकेटीपर-बल्लेबाज ने 25 टेस्ट मैचों की 38 पारियों में 6 अर्धशतक की मदद से 934 रन बनाए। ...
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब पूछा गया कि टी20 क्रिकेट में सबसे किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है, तो उन्होंने धोनी का नाम लिया... ...
सचिन तेंदुलकर को आउट करने के लिए वॉर्न कई तरह के वैरीएशन भी अपनाते थे लेकिन मास्टर ब्लास्टर गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसका सही अनुमान लगाने में माहिर थे... ...
बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ केएल राहुल का नाम काफी लंबे वक्त तक जोड़ा जाता रहा है। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ कर दिया था कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं... ...