राज्य सभा के उपसभापति। वरिष्ठ पत्रकार। जदयू के राज्य सभा सांसद। हरिवंश धर्मयुग, अमृत बाजार पत्रिका और प्रभात ख़बर से जुड़े रहे। प्रभात ख़बर अखबार के वो लम्बे समय तक प्रधान संपादक रहे। हरिवंश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर के सहयोगी के तौर पर काम कर चुके हैं। युवावस्था में ही वो जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन से जुड़े थे। बाद में उन्होंने पत्रकारिता को अपना करियर बना लिया। Read More
इसी क्रम में अहमद फराज का एक शेर पढ़ा, ‘‘तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें। इस मौके पर हरिवंश ने कहा कि उन्हें सदन चलाने में विपक्ष सहित विभिन्न दलों का सहयोग मिलता रहा है। ...
शैली की सराहना की और उम्मीद जताई कि वह उच्च सदन की कार्यवाही संचालित करने के दौरान सभी का ध्यान रखेंगे और किसी से भेदभाव नहीं करेंगे। इससे पहले हरिवंश को उच्च सदन में सभापति एम वेंकैया नायडू ने ध्वनिमत से उप सभापति निर्वाचित घोषित किया। ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के कारण जैसी परिस्थितियां हैं, उसमें यह सदन काम करे, देश के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा करे, यह हमारा कर्तव्य है। ...
तेलंगाना राष्ट्र समिति ने ऐलान किया है कि राज्यसभा उपसभापति चुनाव के मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। YSR सांसद साईं रेड्डी ने कहा कि YSR कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के उप-राष्ट्रपति पद के लिए NDA के उम्मीदवार हरिवंश को समर्थन देंगे। ...
अभी तक कांग्रेस की कोशिशों के बाद जिन प्रमुख दलों का समर्थन मनोज झा के पक्ष में नज़र आ रहा है, उनमें कांग्रेस, एनसीपी, टीएमसी, सपा, नेशनल कांफ्रेंस, सीपीएम, सीपीआई, डीएमके, जेएमएम आरजेडी जैसे दल शामिल हैं। ...
राज्यसभा सदस्य के रूप में हरिवंश का कार्यकाल इस साल की शुरुआत में पूरा हो गया था जिसके चलते चुनाव की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने 2018 में उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को हराया था। ...