जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
इस साल दो तिहाई देश असामान्य बारिश का शिकार है. आधा देश हद से ज्यादा असामान्य वर्षा से ग्रस्त हुआ है. मध्य भारत बाढ़ का शिकार है तो पूर्व व पूर्वोत्तर के कई उपसंभागों में सूखे जैसे हालात हैं. इस समय बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. ...
बिहार सहित देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक राज्य में बारिश के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है। ...
मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है। पटना में हालत बहुत बदतर हो गई है। पूरा शहर एक बड़ी झील में तब्दील हो गया है। राजेंद्र नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी जैसे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। ...
बाढ़ के कारण बिहार के पटना, भागलपुर और कैमूर जिलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। पूरे देश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 48 लोगों की मौत हुई जिनमें अधिकतर उत्तरप्रदेश के हैं। ...
भारी बारिश की वजह स्थिती यह है कि राजधानी पटना के सड़कों पर भरे पानी में गाड़ी चलाना तो दूर लोगों का पैदल चलना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है. ऐसे में एक रिक्शा चालक पटना की सड़कों पर भरे पानी में फंस गया. इस हालत में अपने हाल पर उसके आंसू छलक गए. इस दौरा ...