जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
हैदराबाद के बोराबंदा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। क्षेत्र के अधिकांश प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए वहीं लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। ...
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार प्रदेश में अतिवृष्टि से तीन, आकाशीय बिजली गिरने, सर्पदंश तथा डूबने से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। ...
तेज बारिश और भूस्खलन पर बोलते हुए वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा, ‘‘ हमें 22 लोगों के शव मिल चुके हैं और 55 लोग अब भी लापता हैं।’’ ...
इस पर बोलते हुए जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी मोमिता गोदरा ने कहा, ‘‘अचानक आई बाढ़ में लोग बह गए। अभी तक आठ शव बरामद हुए हैं और हमने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला है।’’ ...
सीमा पार घुसपैठ में आई भारी कमी पर बोलते हुए जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा, “इन कारकों (पाकिस्तान में बाढ़ के हालात, बलूचिस्तान और सिंध में आतंकवादियों को भेजा जाना, पाकिस्तान पर एफएटीएफ का दबाव और संयुक्त राष्ट्र महासभा का चल रहा सत्र) क ...
देश की राजधानी दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में नदी के तटवर्ती निचले इलाकों को खाली कराया जा रहा है। ...
Delhi-Gurugram expressway rainfall: दिल्ली विश्वविद्यालय, जफरपुर, नजफगढ़, पूसा व मयूर विहार में क्रमश: 16.5 मिमी, 18 मिमी, 29 मिमी, 24.5 मिमी और 25.5 मिमी बारिश हुई है। ...