पाकिस्तान भारत से खरीदेगा 6.2 मिलियन मच्छरदानी, डब्लूएचओ देगा फंड, बाढ़ के बाद तेजी से फैल रहा है मलेरिया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: October 11, 2022 07:40 PM2022-10-11T19:40:37+5:302022-10-11T19:46:36+5:30

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार भीषण बाढ़ के बाद पनपने वाले मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए भारत से 6.2 मिलियन मच्छरदानी खरीदने जा रही है।

Pakistan will buy 6.2 million mosquito nets from India, malaria is spreading rapidly after floods | पाकिस्तान भारत से खरीदेगा 6.2 मिलियन मच्छरदानी, डब्लूएचओ देगा फंड, बाढ़ के बाद तेजी से फैल रहा है मलेरिया

फाइल फोटो

Highlightsमच्छरजनित बीमारियों का सामना कर रहा पाकिस्तान भारत से 6.2 मिलियन मच्छरदानी खरीदेगाभीषण बाढ़ के बाद मुल्क में बड़े पैमाने पर लोग मच्छर जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैंपाकिस्तान इन मच्छरदानियों को खरीदने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल फंड का प्रयोग करेगा

इस्लामाबाद: बाढ़ के कारण भारी तबाही और मच्छरजनित बीमारियों का सामना कर रहा पाकिस्तानभारत से 6.2 मिलियन मच्छरदानी खरीदने जा रहा है। इस संबंध में पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि शहबाज शरीफ सरकार बाढ़ के बाद पनपने वाले मच्छरों से बचाव के लिए इन मच्छरदानियों का प्रयोग करेगी। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के बाद मुल्क में बड़े पैमाने पर लोग मच्छर जनित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन मच्छरदानियों को हासिल करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पाकिस्तान को ग्लोबल फंड से धन उपलब्ध करावाएगा। अधिकारियों ने कहा कि वे इन मच्छरदानियों को जल्द से जल्द प्राप्त करना चाहता है और उम्मीद है कि सरकारी मंजूरी के बाद भारत आगामी नवंबर के मध्य तक बाघा सीमा के जरिये पाकिस्तान को ये मच्छरदानियां भेज देगा।

खबरों के मुताबिक मुल्क के बाढ़ प्रभावित 32 जिलों में बेहद तेजी से मलेरिया फैल रहा है। हजारों बच्चे मच्छर जनित बीमारी से संक्रमित हैं और इस कारण स्वास्थ्य महकमा बेहद परेशान है।" पाकिस्तान के एक प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों से पैदा होने वाला मलेरिया एक प्रमुख समस्या बन कर उभर रहा है।

मलेरिया की विकराल स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शहबाज शरीफ सरकार से पिछले महीने ही भारत से मच्छरदानी खरीदने की इजाजत मांगी थी। स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मिल रहे ग्लोबल फंड से सिंध, पंजाब और बलूचिस्तान के सबसे ज्यादा प्रभावित 26 से अधिक जिलों के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की जाएगी। इन इलाकों में प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे हैं। भारत से मच्छरदानी खरीदने का सुझाव विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर की जा रही है।

इस मामले में पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “हमने भारत से मच्छरदानी की खरीद के लिए वाणिज्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इजाजत मांगी है। यदि इजाजत मिल जाती है तो विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल फंड के जरिये ने हम भारत से इन मच्छरदानियों को खरीदेंगे।”

Web Title: Pakistan will buy 6.2 million mosquito nets from India, malaria is spreading rapidly after floods

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे