चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में गैर-कोविड मरीजों के भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल के अधिकारियों ने दो हफ्ते के लिए जनरल और प्राइवेट वार्ड में ओपीडी के मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगा दी है। ...
मुख्यमंत्री से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि राज्य में एक सितंबर को मनाए जाने वाले पुलिस दिवस को ध्यान में रखते हुए ममता ने ''आपको नमन, पुलिस दिवस, आपको नमन'' गीत लिखा। राज्य की सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों की राज्यमंत्री इंद्राणी सेन ने यह गीत गाया ...
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। ...
भारत में कोविड- 19 के 78,357 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 37 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 29 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 76.98 प्रतिशत हो गई है। ...
सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए एक ऑडिट स्टेटमेंट में बताया गया है कि पीएम केयर्स फंड में केवल पांच दिन में ही 3076 करोड़ रुपये आ गए थे। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अब इसे लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ...