चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में कोरोना महामारी को लेकर कुप्रबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर बरेली में ऑक्सीजन सहित अन्य मेडिकल उपकरण की कालाबाजारी किए जाने की भी शिकायत की है ...
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया। आजम खान को इलाज के लिए डॉक्टरों की निगरानी में ऑक्सीजन पर रखा गया है। ...
कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। ये लॉकडाउन पहले तीन से 10 मई तक लागू था। अब ये 17 मई तक जारी रहेगा। ...
Coronavirus: भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने बड़ा नुकसान किया है। अब हालांकि, इस लहर में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र से लेकर कई अन्य राज्यों में ये ट्रेंड दिख रहा है। ...
अशोक गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चित्तौड़गढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ...