चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
दुनिया के तमाम बड़े देश कोरोना की वैक्सीन अपने नागरिकों को मुहैया कराने की कोशिश में जुटे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की कम से कम इस साल वैक्सीन खरीदने की कोई योजना नहीं है। ...
Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16,838 नए मामले आए हैं। इस बीच कोरोना वैक्सीनेशन में भी तेजी आई है। गुरुवार को करीब 10 लाख लोगों को टीका लगाया गया। ...
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बृहस्पिवार शाम सात बजे तक जारी अंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,77,11,287 टीके लगाए जा चुके हैं। ...