चीन के खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से दुनियाभर में हजारों लोगों की मौत हो गई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इससे सबसे ज्यादा मौत चीन में हो रही हैं। मौत का यह वायरस तेजी से फैल रहा है और भारत, अमेरिका, जापान, ईरान, इटली और साउथ कोरिया सहित सैकड़ों देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को COVID-19 नाम दिया है। यह वायरस कैसे पैदा हुआ इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन इसे सार्स (SARS) परिवार का बताया जा रहा है। अभी तक इसका कोई टीका या दवा नहीं है लेकिन वैज्ञानिक पूरी कोशिश कर रहे हैं। Read More
कोरोना के इस संकट के बीच कई लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए भी जूझना पड़ रहा है। ऐसे में इको फ्रेंडली लिविंग फाउंडेशन नाम की संस्था मदद मुहैया करा रही है। ...
Coronavirus India Update: भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, एक दिन में सर्वाधिक नए मामले भी पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। ...
अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने कोरोना वायरस महामारी में लोगों की मदद के लिए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को समर्थन देने की पेशकश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। ...