Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस की आलोचना संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब बहुत परीक्षा दे चुके सिंधिया, भाजपा अब तो उन्हें इ ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गलत फैसला है। ...
अमित शाह ने कहा कि 80 के दशक में जब भाजपा को केवल दो सीटें मिली। तब राजीव गांधी ने मजाक उड़ाते हुए 'हम दो हमारे दो' कहा था लेकिन आज हनुमान जी के आशीर्वाद से भाजपा की 16 राज्यों में सरकारें हैं और दोनों सदनों को मिलाकर 400 से अधिक सांसद हैं। ...
बीजेपी में शामिल होने के बाद अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक पारिवार के लिए काम करने का आरोप लगाया। ...
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के तीरंगा मार्च पर कहा कि कांग्रेस और उनके गिरोह के सदस्य केवल एक शख्स को बचाने के लिए संसद को बाधित कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है कि संसद का पूरा बजट सत्र राहुल गांधी की भेट चढ़ गया। ...