राहुल और प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 6, 2023 08:32 PM2023-04-06T20:32:22+5:302023-04-06T20:33:11+5:30

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे।

Congress leader Navjot Singh Sidhu meets Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra see pics | राहुल और प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की

सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की।

Highlightsसिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को आड़े हाथों लिया।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिपार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की। सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे। सिद्धू ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को आड़े हाथों लिया।

उल्लेखनीय है कि शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह सिद्धू मूसेवाला के तौर पर लोकप्रिय थे। मूसेवाला दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

वर्ष 1988 के ‘रोडरेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 

Web Title: Congress leader Navjot Singh Sidhu meets Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra see pics

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे