Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
केंद्रीय गृह मंत्री ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है लेकिन कानून सभी के लिए बराबर है। यह कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में। लोकतंत्र खतरे में नहीं बल्कि आपका परिवार खतरे में हैं। ...
सितंबर, 1959 में जन्मे रेड्डी ने 25 नवंबर, 2010 से 01 मार्च, 2014 तक अविभाजित आंध्र प्रदेश के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। दो जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले वह संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे। ...
अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले महीने उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी। ...
अशोक गहलोत ने सिंधिया और आजाद द्वारा राहुल गांधी को निशाना बनाए जाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी ने कल्पना नहीं की होगी कि वे नेता, जो दशकों तक राहुल गांधी के साथ रहे, उनकी आलोचना के लिए ऐसी निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करेंगे। ...
अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने कहा कि यह एक महज संयोग ही हो सकता है कि जिस दिन जूडस ने ईसा मसीह को धोखा दिया था, ठीक उसी दिन अनिल एंटनी ने भी कांग्रेस को धोखा दिया है। ...
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने सावरकर विवाद कहा है कि उनकी पार्टी सावरकर मुद्दे को नहीं उठाने पर सहमत हो गई है क्योंकि महाविकास अघाड़ी के सहयोगी तीनों दल दिवंगत हिंदुत्व विचारक सावरकर पर अलग-अलग विचार रखते हैं। ...