Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पद से हटाये जाने और एनसीपी में फूट की खबरों पर कांग्रेस के नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है कि भाजपा विरोधी दलों को एक साथ बांधकर चला जाए और भाजपा द्वारा अघाड़ी गठबंधन में की जा रही तोड़फ ...
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि एग्जिट पोल के सैंपल सर्वे से चुनावी नतीजे नहीं तय होते हैं। ये केवल कहने भर के लिए होते हैं। भाजपा अपने मतदाताओं के साथ जमीनी तौर पर जुड़ी हुई है और इस कारण वे भाजपा की सत्ता में वापसी के प्रति आश्वस्त हैं। ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा डोसा बनाने का वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा है कि "परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है; ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।" ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमित शाह द्वारा पार्टी के संबंध में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अमित शाह कर्नाटक हार को देखकर बौखला गये हैं। जब उनके साम, दाम, दंड, भेद का प्रयोग फेल हो गया तो अब गंदे कराने की धमकी दे रहे हैं। ...
जेडीएस के प्रदेश प्रमुख चांद महल इब्राहिम ने कांग्रेस और भाजपा पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दलों ने केवल कर्नाटक को बर्बाद करने का काम किया है। ...
मध्य प्रदेश में भाजपा नेता और पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना के खिलाफ कई गंभीर मामलों को बंद करने का मामला सामने आया है। रघुराज कसाना पहले कांग्रेस में थे और 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के 'सौंदर्यीकरण' पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च होने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसे लेकर केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। वहीं 'आप' की ओर से भी पलटवार किया गया है। ...