Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
सोनिया गांधी को 'विष कन्या' बताने वाले भाजपा प्रत्याशी बसनगौड़ा पाटिल चुनावी चक्रव्यूह में बुरी तरह से फंस गये। उनके खिलाफ खड़े जेडीएस प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव से बाहर होने का ऐलान कर दिया है। ...
कर्नाटक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये हमले से उत्साहित राज्य कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री बोम्मई की फोटो के साथ 'CryPMPayCM' अभियान शुरू किया। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। 1 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने विधायकों को पैसा दे ...
Shimla Municipal Corporation Election: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार चुनाव में 93,920 मतदाताओं को वोट डालने का अधिकार है। इनमें 49,759 पुरुष और 44,161 महिलाएं हैं। ...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की आलोचना किये जाने पर कहा कि कांग्रेस का तो काम है मोदी जी की हर चीज के बारे में नकारात्मक बात करना। ...
कर्नाटक कांग्रेस के प्रमख डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस चुनावी घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना को शामिल कर सकती है जैसा कि कांग्रेस ने पिछले साल के विधानसभा के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हिमाचल प्रदेश में किया था। ...