Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
पीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार हमारी पुरातन संस्कृति को, विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से जुटी है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इसमें भी तुष्टिकरण की ही राजनीति की। कांग्रेस ने हमारी आस्था, आध्यात्म के हर प्रतीक को ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा है कि वे भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाले है। इससे पहले उन्होंने आज लिंगायत समुदाय के संतों से भी मुलाकात की है। ...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने 'बजरंग दल' मुद्दे पर पार्टी के नजरिये को स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में कहीं नहीं कहा गया है कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ...
इस नोटिस पर विश्व हिंदू परिषद ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि "विश्व स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने" को लेकर कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ...
कांग्रेस में शामिल होने के बाद जोशी ने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि जब उनकी पत्नी को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तब उन्हें प्रशासनिक तंत्र से कोई मदद नहीं मिली थी और अंतत: उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। ...
इस नोटिस में चुनाव आयोग ने कांग्रेस को 7 मई की शाम 7 बजे तक का समय दिया गया है कि वह नियुक्तियों और तबादलों, नौकरियों के प्रकार और आयोगों के विज्ञापन में कथित दरों के लिए सबूत प्रदान करे। ...