Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
डायरी के तीन पन्ने पढ़कर सुनाते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) वाला हिसाब करने की बात कही गई ह ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि 2002 में जब विपक्ष ने संसद में प्रस्ताव रखा था तो पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात दंगों पर बात की थी। ...
कांग्रेस ने हाल ही में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। दरअसल, विपक्ष मांग कर रहा है कि मोदी मणिपुर में जातीय झड़पों पर संसद को संबोधित करें जो मई में बहुसंख्यक मैतेई समूह और आदिवासी कुकी अल्पसंख्यक के बीच हुई थी। ...
भाजपा विधायक पुर्णेश मोदी ने राहुल गांधी मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने जवाब में कहा है कि कांग्रेस के पूर्व प्रमुख लगातार अपने "अहंकार" को प्रदर्शित कर रहे हैं, इस कारण उच्चतम न्यायालय में दायर की गई उनकी याचिका खारिज कर दिया जाना चाह ...
Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। ...
Maharashtra Congress: कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष पद के लिए विजय वडेट्टीवार का नाम तय किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ब्रम्हपुरी विधायक विजय वडेट्टीवार दूसरी बार राज्य में विपक्ष के नेता चुने जा रहे हैं। ...
राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं से बात की. यह बात राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो साझा करने के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण एक सब्जी विक्रेता को परेशान होते हुए दिखाया गया है। ...