Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
हर चुनावी रैली में बीजेपी के नेता महादेव बेटिंग ऐप मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर इस मामले को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने महादेव को भी नहीं छोड़ा। ...
केंद्र सरकार द्वारा राहत जारी करने में हो रही देरी के कारण राज्य भाजपा इकाइयों को और अधिक परेशानी की स्थिति में डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही कर्नाटक के कई तालुकों में सूखे का आंकलन करने के लिए 17 टीमों का गठन किया था। ...
भाजपा ने अपने पुराने गठबंधन: एनडीए का रजत जयंती वर्ष में विस्तार करते हुए कुनबा 38 दलों तक पहुंचा दिया था। इशारा अगले लोकसभा चुनावों की ओर था, मगर इस बीच विधानसभा चुनाव की परीक्षा में ही दोनों गठबंधन फेल होते नजर आ रहे हैं। ...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव ऐप विवाद में सीधे तौर पर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि यह केवल और केवल कांग्रेस की छवि को खराब करने की साजिश है ...
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन व विकास की निरंतरता चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश कह रहा है कि भाजपा है तो भरोसा, विकास और बेहतर भविष्य है। एमपी के मन में मोदी है, मोदी के मन में एमपी है। ...
कुमारस्वामी की प्रतिक्रिया कांग्रेस के दावों के बीच आई है कि उनकी पार्टी के कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपके पास अपने ही विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए पैसे नहीं हैं तो आ ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा ने 15 नामों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में हनुमानगढ़ से लेकर कोटा उत्तर के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। ...