Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के लिए सहयोगियों के साथ सीटों का बंटवारा हो चुका है और भाजपा 48 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शेष 22 सीटें शिवसेना के शिंदे गुट और एनसीपी के अजित पवार गुट के खाते में जाएंगी. ...
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। ...
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग से बाहर श्रमिकों का बाहर निकलने को लेकर कांग्रेस महासचिव ने कहा अच्छी बात है। लेकिन, अब भविष्य में निर्धिारित सभी परियोजनाओं का ऑडिट जरुरी है। उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में सिविल निर्माण और अन्य परियोजनाओं की योजना, डिजाइन और ...
भाजपा ने पांढुर्णा विधानसभा सीट पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उईके को मैदान में उतारा है। इसके अलावा जबलपुर मेडिकल कॉलेज के सहायक अधीक्षक डॉक्टर विजय आनंद मरावी को भाजपा ने बिछिया सीट से प्रत्याशी बनाया था। ...
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 3 दिसंबर को चुनाव नतीजे बाहर आएंगे और तस्वीर साफ हो जाएगी कि किस सीट पर कौन से उम्मीदवार की किस्मत पर जनता ने फैसला सुनाया है। लेकिन उससे पहले के यह चार दिन उम्मीदवारों के लिए ...