Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भोपाल : मध्य प्रदेश के बालाघाट में कल सोमवार को बैलेट पेपर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके बाद इसे लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। इस पर अब पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अधिकारी औ ...
भोपाल: एमपी के बालाघाट में डाकमत पत्रों की स्क्रूटनी मामले से सियासी बवाल, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के इशारे पर डाकमत पत्रों से छेड़छाड करने के लगाएं आरोप। बालाघाट के जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ़ गिरीश कुमार मिश्रा पर कार्रवाई की मांग । ...
Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में सबसे अधिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया जबकि मिजोरम में वह किसी भी चुनावी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। ...
राहुल गांधी ने कहा कि मेरे दो लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य- मोहब्बत के देश से हमें नफरत मिटानी है। इसके लिए पहले यहां KCR को हराना है। दूसरा लक्ष्य- फिर नरेंद्र मोदी को दिल्ली में हराना है। यह देश नफरत का नहीं बल्कि मोहब्बत का देश है। ...
अजीब बात है कि क्षेत्रीय दलों ने कुल मिलाकर लड़ाई को वैचारिक आख्यानों तक सीमित रखकर खुद को रोक लिया है लेकिन दोनों राष्ट्रीय पार्टियां एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमले कर रही हैं। ...