Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Assembly Elections: वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की कुल 90 सीट में से 68 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 15 सीट हासिल करके दूसरे स्थान पर रही थी। ...
MP Assembly Elections 2023: उज्जैन जिला की तराना सीट से पूर्व विधायक ताराचंद गोयल एवं घाटिया विधानसभा से पूर्व विधायक सतीश मालवीय के नाम की घोषणा की गई है। ...
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राज्य में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाने के बयान पर कहा कि किसी का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। ...
राहुल गांधी ने नेहरू संग्रहालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय रखने के विवाद पर कहा कि नेहरू सिर्फ अपने नाम से नहीं, बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। ...
एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज महाराष्ट्र के बीड स्थित परली में रैली करेंगे। पवार यह रैली उस वक्त कर रहे हैं जब इस तरह की अफवाह चल रही है कि उनके और अजित पवार के बीच गुप्त समझौता हो रहा है। ...