Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बिल के समर्थन में हैं। बिल को अधूरा बताते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण तत्काल लागू होना चाहिए और बिल में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। ...
जयराम नरेश ने अपने भाषण में कहा कि यदि प्रधान मंत्री का मानना है कि दुनिया तब शुरू हुई जब वह प्रधान मंत्री बने, यदि प्रधान मंत्री का मानना है कि भारतीय विज्ञान और अंतरिक्ष केवल तभी महान बने जब वह प्रधान मंत्री बने, तो मैं असहमत हूं। ...
कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पेश महिला बिल का समर्थन करते हुए उसकी नियत पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस ने कहा कि यह महिला आरक्षण बिल करोड़ों महिलाओं और बेटियों के साथ बहुत बड़ा छलावा है। ...
डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किये महिला आरक्षण विधेयक पर संदेह जताते हुए कहा कि कानून बनने के बाद यह लागू हो पाएगा, बड़ा सवाल है। ...