Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राहुल गांधी ने बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़े सामने आने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है और जिनकी जितनी आबादी है, उन्हें उनका उतना हक मिलना चाहिए। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में गहलोत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे पांच साल अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे। ...
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते रविवार को सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में लोगों ने अब योगी शासन को सत्ता से हटाने का फैसला ले लिया है। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्ष दल कांग्रेस को चुनौती देते हुए मैदान में उतरी बहुजन समाज पार्टी ने अपनी खेमेबंदी को मजबूत करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ चुनावी गठबंधन की घोषणा की है। ...
विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस चीफ और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को गच्चा देते हुए एमएलसी कासिरेड्डी नारायण रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ...