Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
खड़गे के कार्यालय से संबद्ध और कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा कि अब छह दिसंबर की शाम छह बजे खड़गे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के (घटक दलों) के संसदीय दल के नेताओं की ‘समन्वय बैठक’ होगी। ...
भोपाल: भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक बने फूलसिंह बरैया कांग्रेस सरकार बनने को लिए दिए गए बयान पर कायम रहते हुए 7 दिसंबर को अपना मुंह काला करने का संकल्प दोहराया है। ...
कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला किया, जो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह सात दिसंबर को होगा। ...
पार्टी दफ्तर में अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कुछ पत्रकारों के साथ चार राज्यों के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए दो महत्वपूर्ण ऐलान किए। पहला यह कि वह इंडिया गठबंधन की आगे होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे। दूसरा यह कि यूपी में वह सभी अस्सी सीटें ...
भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बुरी हार के बाद सियासी समीकरण बदलते जा रहे है। अब कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से माफी मांगी है। सिंघार ने पूर्व सीएम से अपने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। गौरतलब है कि कि दोनों के बीच पुरानी अदावत ...
लालू यादव का बक्सर के दरुआ में उनकों निजी कार्यक्रमों में भाग लेना है। इसलिए वह खास किस्म से तैयार एक बस से रवाना हुए ताकि उन्हें वहां पहुंचने में किसी प्रकार की स्वास्थ्य चुनौती का सामना करना ना पड़े। ...
हर बार के विधानसभा चुनाव में ये अपना खाता जरूर खोलते रहे। मगर 2023 के चुनाव में इन दलों का खाता भी नहीं खुल पाया। इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने का दावा करने वाले इन दलों बसपा, सपा, गोंगपा और आप का खाता भी नहीं खुला। हालात कुछ ऐसे बने ...