Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी का घोषणापत्र भारत को विकास की दौड़ में बहुत पीछे ले जाएगा। ...
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में पश्चिम बंगाल की कुल 3 सीट शामिल हैं, जिसमें जलपाईगुड़ी, कूच बिहार और अलीपुर द्वार सीट शामिल है। इन सीटों पर कुल 37 उम्मीदवारों ने अपना हलफनामा चुनाव आयोग के सामने दाखिल किया, जिसमें 10 ऐसे उ ...
मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनावी सभा करने आए राहुल गांधी को रात भी यही बिताना पड़ी। खराब मौसम के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर को फ्यूल नहीं मिला। राहुल ने शहडोल में कुछ घंटे की नींद ली और सुबह-सुबह आदिवासियों के बीच पहुंच गए। ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर अपनी राजनीति महत्वाकांक्षा प्रदर्शित करते हुए इस बात का संकेत दिया है कि वो अमेठी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने बीते सोमवार को चुनाव आयोग का रुख किया, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी को देश की सभी समस्याओं की जननी कहकर संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, "लोगों के मुद्दों को हल करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की सभी समस्याओं की जननी है।" ...
मध्य प्रदेश में बीजेपी के चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के दो लाख सदस्यता अभियान के दावों पर सवाल खड़े किए तो, बीजेपी सूची लेकर खड़ी हो गई। ...