Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Jharkhand Lok Sabha Elections 2024: जनवरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अब चुनाव के बीच मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ्तारी को सत्ता पक्ष इस कार्रवाई को भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की सजा बता रहा है ...
Bihar Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को महाराजगंज से प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से सत्यम खफा थे। ...
स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने भले ही अमेठी से गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा हो, लेकिन उनका असली मुकाबला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से है। ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई बीजेपी को सत्ता में वापस लाने की कोशिश करेगा तो यह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों और किसानों के साथ धोखा होगा। ...
Congress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। ...