Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Delhi Election Results: वर्ष 2020 के दिल्ली हिंसा के आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद ताहिर हुसैन और शिफा उर रहमान खान ने आम आदमी पार्टी (आप) के वोट काटे तथा कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन किया। ...
सबसे पुरानी पार्टी के लिए शर्मनाक बात ये है कि पार्टी के 70 में से 68 उम्मीदवारों की तो जमानत ही जब्त हो गई। वजीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की रागिनी नायक को केवल 6348 वोट ही मिले। ...
New Delhi election result LIVE: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 4,089 मतों के अंतर से हरा दिया है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। ...
Delhi Election Results 2025 Live: मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 40 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 30 विधानसभा सीट पर आगे है। ...
आप के मौजूदा विधायक अमानतुल्लाह खान, एआईएमआईएम के शिया उर रहमान और कांग्रेस की अरीबा खान पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। ...