बिहार भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है। 26 जनवरी 1950 को इस राज्य का गठन हुआ था। बिहार क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तेरहवां और जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या 10 करोड़ से अधिक है। पटना समेत राज्य में 38 जिले हैं। हिंदी और ऊर्दू यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं। बिहार के बारे राज्य सरकार की वेबसाइट http://gov.bih.nic.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी एकता को एक साथ लाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने योजना बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की है। ...
आनंद मोहन ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वे 10 नवंबर को में पटना में एक बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। इसके लिए वह अभी से लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे। ...
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी है। इसमें टॉपर की लिस्ट में बिहार की रहने वाली गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ...
2000 Notes Exchange: पटना में पेट्रोल पंप पर बाकायदा नोटिस भी चिपकाया हुआ है। इसमें साफ तौर पर लिखा है कि 2 हजार का तेल लेने पर ही 2 हजार का नोट लिया जाएगा। ...