बिहारः नीतीश कुमार का वैसा ही हाल होगा, जो आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर की भविष्यवाणी

By एस पी सिन्हा | Published: May 23, 2023 04:04 PM2023-05-23T16:04:36+5:302023-05-23T16:05:54+5:30

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार जिस भूमिका में आने का प्रयास कर रहे हैं। ठीक उस तरह की भूमिका में पांच साल पहले चंद्रबाबू नायडू थे।

Bihar Prashant Kishor predicted CM Nitish Kumar will meet same fate Chandrababu Naidu in Andhra Pradesh | बिहारः नीतीश कुमार का वैसा ही हाल होगा, जो आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर की भविष्यवाणी

नीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ राज्य की तीसरी पार्टी और लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। (file photo)

Highlightsनीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ राज्य की तीसरी पार्टी और लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू की राजनीति का क्या हुआ सब जानते हैं।चंद्रबाबू नायडू देश में अलग-अलग राज्यों का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे।

पटनाः बिहार में अपने लिए सियासी जमीन तैयार करने में जुटे चुनावी रणनीतिकार रहने के बाद प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का वैसा ही हाल होगा जो हाल आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ।

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार जिस भूमिका में आने का प्रयास कर रहे हैं। ठीक उस तरह की भूमिका में पांच साल पहले चंद्रबाबू नायडू थे। वह आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ राज्य की तीसरी पार्टी और लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू की राजनीति का क्या हुआ सब जानते हैं।

चंद्रबाबू नायडू देश में अलग-अलग राज्यों का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे। उधर आंध्र प्रदेश में उनकी जमीन खिसक गई। चुनाव के नतीजे आने के बाद उनके बस तीन सांसद रह गए जबकि 23 विधायक ही उनकी पार्टी से जीते। पीके ने कहा कि बहुमत की सरकार चलाने वाले चंद्रबाबू नायडू सत्ता से बाहर हो गए।

उन्होंने कहा कि लिखकर रख लीजिए नीतीश का वही हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। यहां उनका खुद का कोई ठिकाना नहीं और वह चले हैं विपक्ष को एकजूट करने। इसके साथ ही पीके ने राजद पर भी तंज कसते हुआ कहा कि जिस पार्टी के एक सांसद नहीं हैं वह पार्टी देश का पीएम कौन होगा, यह तय करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल गए थे, वह बताएं कि क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तैयार हैं? बिहार में लालू और नीतीश ममता को एक भी सीट देंगे? उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को वह नीतीश कुमार से ज्यादा अच्छे से जानते हैं। बंगाल में नीतीश कुमार का कोई महत्व नहीं है।

Web Title: Bihar Prashant Kishor predicted CM Nitish Kumar will meet same fate Chandrababu Naidu in Andhra Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे