UPSC Topper 2022: बिहार की गरिमा लोहिया ने रचा इतिहास, यूपीएसी टॉपर लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान

By अंजली चौहान | Published: May 23, 2023 04:09 PM2023-05-23T16:09:09+5:302023-05-23T16:48:05+5:30

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी है। इसमें टॉपर की लिस्ट में बिहार की रहने वाली गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

UPSC Topper 2022 Bihar Garima Lohia creates history secures second position in UPSC topper list | UPSC Topper 2022: बिहार की गरिमा लोहिया ने रचा इतिहास, यूपीएसी टॉपर लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान

photo credit: twitter

Highlightsटॉप 10 की लिस्ट में चार महिलाएं हैं शामिल गरिमा लोहिया ने पूरे देश में दूसरा स्थान किया हासिल गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं

UPSC Topper 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की मंगलवार को घोषणा कर दी है। आयोग ने परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

इस लिस्ट के अनुसार, देश की बेटियों ने कमाल दिखाते हुए टॉप 10 की लिस्ट में शुरुआत में चार महिलाओं ने स्थान हासिल किया है। टॉप फॉर में बिहार की गरिमा लोहिया का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

गरिमा लोहिया यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल कर टॉपर बनी हैं। आयोग की घोषणा केबाद देश में अब इन टॉपर्स के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है।

तो आइए बताते है आपको बिहार की उस बेटी की बारे में जिसने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है...

गरिमा लोहिया मूलरूप से बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बक्सर में रहकर ही अपनी यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी की है। गरिमा के टॉपर बनने की सूचना मिलने के बाद से ही उनके घर परिजनों और दोस्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। 

वहीं, इशिता किशोर ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया के अलावा तीसरे स्थान पर उमा हरीती और चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा ने टॉप किया है।

इसके अलावा पांचवे स्थान पर मयूर हाजरिका यानी लड़के ने टॉप किया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी इतिहास दोहराया गया है और एक महिला ने ही टॉप किया है। पिछले साल श्रुति मिश्रा ने पूरे देश में टॉप पहला स्थान हासिल किया था। 

यूपीएससी ने सितंबर, 2022 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित भाग और जनवरी-मई, 2023 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के परिणाम के आधार पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की योग्यता सूची आज जारी की है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है।

बता दें कि आयोग ने यूपीएससी सीएसई की प्रीलिम्स परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित की थी। इसका परिणाम 22 जून को जारी किया गया था। इसके अलावा इसका साक्षात्कार 18 मई को समाप्त किया गया था। 

Web Title: UPSC Topper 2022 Bihar Garima Lohia creates history secures second position in UPSC topper list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे