भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और मंत्री दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही भाजपा संसदीय दल की बैठक हो सकत ...
श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ लिखने के लिए भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लेखिका अपर्णा को धन्यवाद दिया और कहा कि इस किताब को बढ़ कर उन्हें बहुत कुछ जानने को मिला। ...
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे सभाएं और पिछले साल निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा बेअसर साबित हुए है । गौरतलब है कि पिछले साल राहुल गांधी ने मालवा-निमाड़ में भारत जोड़ो यात्रा लेकर पहुंचे थे। तब कांग्रेस नेताओं ने ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन 21 सीटों में से 17 सीटें जीत लीं जहां से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यह यात्रा गुजरी थी। पिछले साल 23 नवंबर से चार दिसंबर के बीच ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने मप्र के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के छह जिलों से होकर गई थी। ...
छह क्षेत्रीय दलों के गठबंधन ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सोमवार को मिजोरम विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। 40 में से 27 सीटें जीत लीं। इसमें कहा गया है कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के खाते में केवल 10 सीटें आई हैं। ...
भोपाल: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता का जनादेश आ चुका है । इस बार शिवराज सरकार ने 33 में से 31 मंत्रियों को मैदान में उतारा था । इनमें से 12 मंत्री हार गए हैं। यानी करीब 39 फीसदी को जनता ने नकार दिया। एमपी के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कां ...
मध्य प्रदेश की इंदौर 1 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला को 57,939 वोटों के अंतर से हराया है। शिवराज सिंह चौहान का दावा सबसे मजबूत है लेकिन कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र तोमर और प्रह्लाद पटेल के नाम की भी चर्चा है। ...