भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा- 'श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' रुपर्ड मडोक से कम नहीं थे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2023 06:12 PM2023-12-04T18:12:00+5:302023-12-04T18:13:08+5:30

श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ लिखने के लिए भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लेखिका अपर्णा को धन्यवाद दिया और कहा कि इस किताब को बढ़ कर उन्हें बहुत कुछ जानने को मिला।

BJP leader Vinod Tawde said Shri Jawaharlal Darda Babuji was no less than Rupard Madoc | भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा- 'श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' रुपर्ड मडोक से कम नहीं थे'

भाजपा नेता विनोद तावड़े

Highlights श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक है ‘जवाहर’ विनोद तावड़े ने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा लोकमत का प्रयोग कभी अपने राजनीतिक हित के लिए नहीं कियाविनोद तावड़े ने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' रुपर्ड मडोक से कम नहीं थे

Book launch 'Jawahar' based on senior freedom fighter Jawaharlal Darda: लोकमत के संस्थापक, वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राजनीतिक-सामाजिक नेता श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अतिथि गण लोकेश मुनि, गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, मुकुल वासनिक, रामदास आठावले, आलोक मेहता. कांग्रेस नेता जर्नादन द्विवेदी, विनोद तावड़े दिल्ली पहुंचे। 

लोकमत समूह के चेयरमैन विजय दर्डा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में आज के समय में वह माहौल नहीं दिखता जो पहले होता था।  विनोद तावड़े ने कहा कि अब राजनीतिक विरोधी खुले दिल से एक दूसरे के साथ नहीं बैठते।

 श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ लिखने के लिए भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लेखिका अपर्णा को धन्यवाद दिया और कहा कि इस किताब को बढ़ कर उन्हें बहुत कुछ जानने को मिला। विनोद तावड़े ने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी' रुपर्ड मडोक से कम नहीं थे। 

विनोद तावड़े ने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा लोकमत का प्रयोग कभी अपने राजनीतिक हित के लिए नहीं किया। 'बाबूजी' को याद करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि पत्राकारिता के प्रति उनकी निष्ठा इस बात से पता चलती है कि उन्होंने इंदिरा गांधी से भी कह दिया कि पत्रकार अपना काम करेगा। विनोद तावड़े ने कहा कि यवतमाल से शुरू कर के पूरे देश में छा जाना बड़ी बात है। विनोद तावड़े ने कहा कि आज के समय में भी दर्डा परिवार जिस तरह एक साथ है वह श्री जवाहरलाल दर्डा जी की सिखाई शिक्षाओं का ही असर है।

इससे पहले वर्ल्ड पीस सेंटर और अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि जी ने  श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत प्रेरणादायी जीवन को काजल की कोठरी में बेदाग व्यक्तित्व करार दिया। वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने श्री जवाहरलाल दर्डा 'बाबूजी'  के अद्भुत जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित पुस्तक ‘जवाहर’ जैसी किताबें लिखी जानी चाहिए ताकि लोगों तक संदेश पहुंचे। 

बता दें कि देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री तक की यात्रा के दौरान आए अनेक पड़ावों, संघर्षों और नैतिक मूल्यों से भरी उनकी जीवन यात्रा को पुस्तक में संजोया गया है। श्री जवाहरलाल दर्डा जैसे व्यक्ति का जन्म कई सौ वर्षों में एक बार होता है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायी था। उन्होंने अद्भुत साहस, नेतृत्व, कौशल और नैतिक मूल्यों के साथ भारत को महान बनाने के लिए कठिन प्रयास किया. उनके विचार और कार्य हम सभी को आगे बढ़ने की सदा प्रेरणा देते हैं।

Web Title: BJP leader Vinod Tawde said Shri Jawaharlal Darda Babuji was no less than Rupard Madoc

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे